25 सितंबर 2026, शुक्रवार
ब्रेकिंग
आगरा में अवैध ईसाई मतांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, खुफिया इनपुट पर 4 गिरफ्तार, 6 राज्यों में फैला था जाल ई-चालान निपटारे के नियमों में बड़ा बदलाव: 50% जुर्माना राशि जमा करने पर ही जा सकेंगे कोर्ट, 90 दिन में जमा न करने पर सीज होगा वाहन ई-रिक्शा के बेलगाम संचालन पर हाई कोर्ट सख्त, प्रशासन को दिए कड़े निर्देश फर्जी सर्टिफिकेट से नीट (NEET) MBBS एडमिशन मामला अयोध्या के बहुचर्चित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा (चंदा) चोरी प्रकरण में पुलिस और एसआईटी (SIT) द्वारा कोर्ट में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार, यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।  
राज्य

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट

✍ Mamta Singh 📅 29 अगस्त 2026 👁 34 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट

55 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के सिस्टम (Low-Pressure Area) की वजह से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल (पूर्वी यूपी) और मध्य क्षेत्र के लगभग 55 से 66 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी है। लगातार बारिश के चलते गंगा, यमुना और सरयू जैसी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान के पास बह रही हैं। बाढ़ की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की 18 विशेष टीमों समेत कुल 86 रेस्क्यू टीमें संवेदनशील जिलों में तैनात कर दी गई हैं।

 उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. करीब ढाई लाख की आबादी बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हुई है. पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से 54 लोगों की जान चली गई. इसमें से आकाशीय बिजली से 43, सर्पदंश से 2 और डूबने से 9 लोगों की मौत हुई है. उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बाढ़ राहत बचाव में लापरवाही बरतने पर पांच जिलों के ADM से जवाब तलब भी किया गया है.आकाशीय बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौतें प्रतापगढ़ में हुई है. प्रतापगढ़ में कुल 12 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है. जबकि चंदौली जिले में 6 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई. प्रयागराज और फतेहपुर जिले में चार-चार मौतें बिजली गिरने से हुई हैं.

923 गांव इस वक्त बाढ़ से प्रभावित
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कुल 16 जिले के 923 गांव इस वक्त बाढ़ से प्रभावित है. इनमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़ के कई गांव बाढ़ के चपेट में है. यूपी में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिनमें राप्ती नदी – बर्डघाट गोरखपुर, शारदा नदी – शारदा नगर लखीमपुर खीरी, बूढ़ी राप्ति नदी – ककरही सिद्धार्थ नगर, ककानो नदी – चंद्रदीप घाट गोंडा, घाघरा नदी- एल्गिन ब्रिज बाराबंकी, अयोध्या, तुत्रिपार – बलिया नदिया इस वक्त खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।