24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
अयोध्या के बहुचर्चित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा (चंदा) चोरी प्रकरण में पुलिस और एसआईटी (SIT) द्वारा कोर्ट में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार, यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।   'मुख्यमंत्री रोजगार मिशन' के तहत उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 1.20 लाख युवाओं को नौकरी देने की एक बड़ी योजना 'रेल वन' ऐप एक बेहतरीन और तेज़ विकल्प बिजली जलाकर भूल गए 14.23 लाख उपभोक्ता, कनेक्शन लेने के बाद से नहीं चुकाया एक भी रुपया हाईकोर्ट का हंटर: कचहरी रोड पर 211 अवैध कब्जों पर नोटिस चस्पा, 4 अक्टूबर को 'बुलडोजर न्याय'
राज्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार, यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।  

✍ Mamta Singh 📅 24 सितंबर 2026 👁 12 बार पढ़ा गया
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार,  यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।   

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है, जिससे राज्य के 40 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 10-12 दिनों के सूखे के बाद मौसम में यह बदलाव गुरुवार से देखने को मिलेगा।

           तेज हवाएं और बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 24 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस मानसूनी गतिविधि के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 29 सितंबर से मौसम में कुछ बदलाव दिखेगा, लेकिन यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।