25 सितंबर 2026, शुक्रवार
ब्रेकिंग
आगरा में अवैध ईसाई मतांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, खुफिया इनपुट पर 4 गिरफ्तार, 6 राज्यों में फैला था जाल ई-चालान निपटारे के नियमों में बड़ा बदलाव: 50% जुर्माना राशि जमा करने पर ही जा सकेंगे कोर्ट, 90 दिन में जमा न करने पर सीज होगा वाहन ई-रिक्शा के बेलगाम संचालन पर हाई कोर्ट सख्त, प्रशासन को दिए कड़े निर्देश फर्जी सर्टिफिकेट से नीट (NEET) MBBS एडमिशन मामला अयोध्या के बहुचर्चित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा (चंदा) चोरी प्रकरण में पुलिस और एसआईटी (SIT) द्वारा कोर्ट में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार, यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।  
राज्य

'शिथिलता मिली तो सबको सस्पेंड करो'— महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री की दो टूक

✍ Mamta Singh 📅 18 अगस्त 2026 👁 72 बार पढ़ा गया
'शिथिलता मिली तो सबको सस्पेंड करो'— महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री की दो टूक

"यदि क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार खुद को माफिया या दबंगों के आगे लाचार मानते हैं, तो तत्काल प्रभाव से उन सभी को सस्पेंड कर दिया जाए।" ---- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ 18-08-2026,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान सरकारी कार्यप्रणाली और जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जनता दर्शन में पहुंची एक पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्थानीय दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे हैं और लगातार धमकियां दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा, "यदि क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार खुद को माफिया या दबंगों के आगे लाचार मानते हैं, तो तत्काल प्रभाव से उन सभी को सस्पेंड कर दिया जाए।" सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के निवारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं । 
टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।