24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
अयोध्या के बहुचर्चित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा (चंदा) चोरी प्रकरण में पुलिस और एसआईटी (SIT) द्वारा कोर्ट में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार, यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।   'मुख्यमंत्री रोजगार मिशन' के तहत उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 1.20 लाख युवाओं को नौकरी देने की एक बड़ी योजना 'रेल वन' ऐप एक बेहतरीन और तेज़ विकल्प बिजली जलाकर भूल गए 14.23 लाख उपभोक्ता, कनेक्शन लेने के बाद से नहीं चुकाया एक भी रुपया हाईकोर्ट का हंटर: कचहरी रोड पर 211 अवैध कब्जों पर नोटिस चस्पा, 4 अक्टूबर को 'बुलडोजर न्याय'
देश

'रेल वन' ऐप एक बेहतरीन और तेज़ विकल्प

✍ Mamta Singh 📅 24 सितंबर 2026 👁 5 बार पढ़ा गया
'रेल वन' ऐप एक बेहतरीन और तेज़ विकल्प

स्मार्टफोन से रेल टिकट बुक करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाने के लिए 'रेल वन' ऐप एक बेहतरीन और तेज़ विकल्प के रूप में सामने आया है। आमतौर पर लोग टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) के 'रेल कनेक्ट' ऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अपनी शानदार स्पीड और मल्टी-फंक्शनल फीचर्स की वजह से 'रेल वन' को एक 'सुपर ऐप' माना जा रहा है।

'रेल वन' ऐप की प्रमुख विशेषताएं : इस ऐप पर केवल टिकट बुक ही नहीं होता, बल्कि आप ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस, पीएनआर (PNR) स्टेटस, कोच की पोजीशन और यात्रा के दौरान भोजन (Food) ऑर्डर करने जैसी कई सुविधाओं का लाभ एक साथ उठा सकते हैं।

·       इन-बिल्ट वॉलेट  : ऐप के अंदर ही डिजिटल वॉलेट की सुविधा दी गई है। इससे टिकट बुक करते समय पेमेंट बहुत तेजी से हो जाता है और बैंक गेटवे पर लगने वाला अतिरिक्त समय बच जाता है।

·       अनारक्षित  टिकट भी उपलब्ध : ऐप में रिजर्व्ड सीटों की बुकिंग के साथ-साथ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है।

ऐप को सेटअप और इस्तेमाल करने का आसान तरीका:

1.    डाउनलोड और इंस्टॉल : सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर (Android) या एप्पल ऐप स्टोर (iOS) पर जाकर 'रेल वन' ऐप को इंस्टॉल करें।

2.    लॉगिन प्रक्रिया : ऐप को खोलकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से साइन-इन या लॉगिन करें।

3.    सेवाओं का चयन : होमपेज पर आते ही आपको ऐप द्वारा दी जा रही सभी मुख्य सर्विसेज स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी।

4.ट्रेन और टिकट सर्च : टिकट की उपलब्धता जांचने के लिए 'रिजर्व्ड' या 'अनरिजर्व्ड' विकल्प में जाकर ट्रेन नंबर दर्ज करें और आसानी से अपनी सीट बुक करें।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।