24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें? यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चिंतन शिविर ! एक शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिज्ञासा और राष्ट्रबोध का निर्माण करता --- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर, 2026 की मुख्य खबरों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत-जापान T20I, एशियाई खेल, भारी बारिश का अलर्ट, IIWW और प्रमुख सरकारी कार्यक्रम शामिल हैं। सपा महासचिव रामगोपाल यादव मीडिया से बात करते हुए कहा कि रावण की तरह भाजपा के 10 मुख,
देश

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी

✍ Mamta Singh 📅 23 सितंबर 2026 👁 34 बार पढ़ा गया
यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार जताए गए हैं।

मंगलवार और बुधवार को भी हल्के बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना कम है। हालांकि गुरुवार से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ  के अनुसार, इस बार कुल बारिश भले ही कम रही हो, लेकिन बारिश वाले दिनों की संख्या अधिक रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम रहने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिसका असर आने वाले दिनों में रात के तापमान पर पड़ सकता है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से बढ़े बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के निम्न दबाव के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 सितंबर के बीच कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 22 से 29 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अभी इसे चक्रवाती तूफान घोषित नहीं किया है। अगर यह सिस्टम चक्रवात में बदलता है तो इसका नाम अर्नब रखा जाएगा। मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा असर उत्तर आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और आसपास के तटीय इलाकों में पड़ने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है। इसके 22 सितंबर को दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जबकि 23 सितंबर तक इसके गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के आसार हैं। सिस्टम के और मजबूत होने पर इसके प्रभाव को लेकर तस्वीर अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा पर सबसे ज्यादा असर

मौसम प्रणाली का मुख्य असर उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर पड़ सकता है। इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल तक भी पहुंचने की संभावना है। तटीय इलाकों में घने बादल छाने और तेज बारिश होने के आसार हैं। तट के करीब पहुंचने के समय यह सिस्टम गहरे दबाव और चक्रवाती तूफान के बीच की स्थिति में हो सकता है। ऐसी स्थिति में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम एजेंसी ने अनुमान जताया है कि इस सिस्टम का लैंडफॉल 23 सितंबर के आसपास हो सकता है। हालांकि, दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही इसकी दिशा और प्रभाव को लेकर ज्यादा सटीक जानकारी सामने आएगी। 27 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश के साथ जलभराव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। तटीय क्षेत्रों में मौसम ज्यादा प्रभावित हो सकता है।

ओडिशा में पहले से जारी है मौसम का अलर्ट

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख ने 18 सितंबर को बताया था कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के धीरे-धीरे मजबूत होने और अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा था कि सिस्टम के और मजबूत होने पर मौसम विभाग समय पर लोगों को जानकारी देगा।

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश के आसार

नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में भी भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। सोमवार से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, इन राज्यों में हो रही बारिश और बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के बीच सीधा संबंध है या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।