25 सितंबर 2026, शुक्रवार
ब्रेकिंग
आगरा में अवैध ईसाई मतांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, खुफिया इनपुट पर 4 गिरफ्तार, 6 राज्यों में फैला था जाल ई-चालान निपटारे के नियमों में बड़ा बदलाव: 50% जुर्माना राशि जमा करने पर ही जा सकेंगे कोर्ट, 90 दिन में जमा न करने पर सीज होगा वाहन ई-रिक्शा के बेलगाम संचालन पर हाई कोर्ट सख्त, प्रशासन को दिए कड़े निर्देश फर्जी सर्टिफिकेट से नीट (NEET) MBBS एडमिशन मामला अयोध्या के बहुचर्चित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा (चंदा) चोरी प्रकरण में पुलिस और एसआईटी (SIT) द्वारा कोर्ट में 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 25 से 28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार, यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर 3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।  
राज्य

मौसम और बाढ़ का कहर

✍ Mamta Singh 📅 30 अगस्त 2026 👁 58 बार पढ़ा गया
मौसम और बाढ़ का कहर

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, चित्रकूट में लगातार बारिश और मध्य प्रदेश के बरगी डैम से पानी छोड़े जाने के कारण मंदाकिनी नदी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

·       मंदाकिनी नदी का पानी चित्रकूट के घाटों और सीढ़ियों पर झरने की तरह बह रहा है, जिससे एक बड़े पुल की रेलिंग बह गई है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए सरकार ने 2 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं और झांसी-प्रयागराज हाईवे को बंद कर दिया गया है।  प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से लेटे हुए बड़े हनुमान जी को मां गंगा ने स्नान कराया है। भारी बारिश के कारण जॉर्ज टाउन स्थित स्वामी नारायण मंदिर का एक हिस्सा भी ढह गया।  नेपाल में आई भारी तबाही के बाद कुशीनगर की नारायणी नदी में बहकर आने वाले शवों का मिलना जारी है। शनिवार (29 अगस्त) को SDRF की टीम ने 2 और शव बरामद किए हैं।

·       27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें सोनभद्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट शामिल है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।