क्राइम रिपोर्टर, लखनऊ : राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान स्थानीय उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए उपद्रवियों ने टीम पर भारी पथराव किया और ड्यूटी पर तैनात दरोगा का गला दबाने व मारपीट करने का प्रयास किया। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और 24 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों को हटाने गई नगर निगम की टीम पर स्थानीय लोगों द्वारा हमले के बाद भारी पीएसी (PAC) बल तैनात कर दिया गया है। मेयर के निर्देश पर 200 से अधिक भैंसों को ज़ब्त कर इलाके को खाली कराया जा रहा है।
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जानलेवा हमला, दरोगा का गला दबाने व मारपीट करने का प्रयास

अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान स्थानीय उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए उपद्रवियों ने टीम पर भारी पथराव किया और ड्यूटी पर तैनात दरोगा का गला दबाने व मारपीट करने का प्रयास