जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव जनता की नजर में खुद एक सवाल बन गए हैं.
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है. भाजपा ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है. इसलिए अखिलेश यादव चाहे जितना मन हो सपने देख लें, लेकिन वे सीएम नहीं बन पाएंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के साथ ही राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
