27 सितंबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के झूठ, मक्कारी और फरेब को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पूरी तरह बेनकाब किया.... 'जल जीवन मिशन' में घोटाला : ED के रडार पर आधा दर्जन IAS और इंजीनियर, खराब टंकियों के भुगतान पर मंचा हड़कंप भारी बारिश के चलते नेपाल प्रशासन ने लखीमपुर खीरी डीएम से कैलाशपुर बांध के गेट खोलने की अनुमति मांगी भाजपा पूर्व सांसद वरुण गांधी का राजनीतिक वनवास खत्म करते हुए उन्हें उच्च सदन भेज सकती है! जल जीवन मिशन घोटाला -- ईडी ने शुरू की 2012 से अब तक के ठेकों की जांच, 13 कंपनियों का रिकॉर्ड तलब डॉक्टर नोहेरा शेख की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सेवा के कारोबार ओवैसी की आँखों में चुभते काँटे — मुस्लिम अर्थव्यवस्था के खिलाफ दुश्मनों का हमला
राज्य

शामली से चित्रकूट तक अवैध खनन का 'खलनायक': ५ साल में खड़ी की अकूत संपत्ति, अब विजिलेंस करेगी पोस्टमार्टम!

✍ Mamta Singh 📅 26 सितंबर 2026 👁 43 बार पढ़ा गया
शामली से चित्रकूट तक अवैध खनन का 'खलनायक': ५ साल में खड़ी की अकूत संपत्ति, अब विजिलेंस करेगी पोस्टमार्टम!

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत मेरठ विजिलेंस (Vigilance) की ट्रैप टीम द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के बड़े मामले में रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आरोपी सुधाकर सिंह  के कार्यालय से करीब ₹8 लाख और सरकारी आवास पर की गई सघन छापेमारी के दौरान ₹63 लाख से अधिक की अकूत अवैध नकदी (कुल ₹71 लाख) बरामद की थी। सरकारी सेवा में रहते हुए महज पाँच सालों के भीतर करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति बनाने वाले शामली के तत्कालीन जिला खान अधिकारी सुधाकर सिंह अब कानून के शिकंजे में

पाँच साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

प्रारंभिक जांच में जो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार सुधाकर सिंह ने 2022 से सरकारी सेवा के केवल 5 वर्षों के भीतर ही करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित कर ली। उनके रहन-सहन और ठाट-बाट किसी बड़े उद्योगपति जैसे थेI उनके पास फॉर्च्यूनर (Fortuner) जैसी कई बेहद महंगी और लक्जरी गाड़ियाँ हैं। जांच में कई आलीशान फ्लैटों और जमीनों (प्लॉट) में निवेश किए जाने की पुख्ता जानकारी मिली है।

अब विजिलेंस कसेगी शिकंजा: आय, बैंक खातों और संपत्तियों का होगा पोस्टमार्टम

घूस कांड में रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया शिकंजा कसा जा रहा है। सतर्कता अधिष्ठान अब गहराई से जांच करेगा:I सुधाकर सिंह की वैध स्रोतों से होने वाली वास्तविक आय कितनी थी, और उन्होंने विभिन्न संपत्तियों व निवेशों में कितना पैसा लगाया, इसका पूरा मिलान किया जाएगा। उनके और उनके परिजनों के नाम मौजूद सभी बैंक खातों, लॉकरों, अचल संपत्तियों और गुप्त निवेशों को खंगाला जाएगा।

 विजिलेंस इस पूरी अवैध संपत्ति और काली कमाई का सटीक ब्योरा जुटाकर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को सौंपेगी ताकि आगे की विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पुराना रिकॉर्ड भी दागदार: चित्रकूट में अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप

सुधाकर सिंह का विवादों और भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है। शामली में तैनाती से ठीक पहले वह चित्रकूट में जिला खनिज अधिकारी के पद पर तैनात थे। चित्रकूट में उनके कार्यकाल के दौरान के कारनामे भी अब जांच के दायरे में हैं: उन पर आरोप है कि चित्रकूट में तैनाती के दौरान उन्होंने निर्धारित मानकों से कहीं अधिक अवैध खनन (Illegal Mining) होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की और शिकायतकर्ताओं की आवाज़ को दबाया। नियमों को ताक पर रखकर भरतकूप क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन कराने और रिश्वतखोरी की शिकायतों के बाद, शिकायतकर्ताओं ने उनके खिलाफ सीधे अदालत (Court) का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन खान निरीक्षक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

निष्कर्ष:
एक अदने से सरकारी पद पर बैठकर महज 5 साल में फॉर्च्यूनर और करोड़ों के फ्लैटों के मालिक बने सुधाकर सिंह की इस कहानी ने खनन विभाग में फैले भ्रष्टाचार के सिंडिकेट को एक बार फिर उजागर कर दिया है। विजिलेंस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि अब उनके पास अपनी इस 'काली कमाई' का हिसाब देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।