24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
यादव को छोड़ मुस्लिम चेहरे पर भरोसा - सपा ने विधान परिषद में बदला नेता प्रतिपक्ष, जासमीर को सौंपी कमान बदमाश 2017 से पहले भैंसागाड़ी से भैंसा खोल ले जाते थे : मुख्यमंत्री योगी "देख सपाई, बिटिया घबराई" 2017 से पहले यूपी में था गुंडाराज, बेटियों को डराते थे सपा के शोहदे - मुख्यमंत्री योगी का सपा सरकार के दौर पर तीखा तंज 250 से अधिक मदरसों पर लटकेगा ताला, पश्चिम बंगाल में सरकार का बड़ा एक्शन!   बड़ा उलटफेर : मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक, बसपा को तोड़ने की साजिश का आरोप i आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें?
राज्य

"देख सपाई, बिटिया घबराई" 2017 से पहले यूपी में था गुंडाराज, बेटियों को डराते थे सपा के शोहदे - मुख्यमंत्री योगी का सपा सरकार के दौर पर तीखा तंज

✍ Mamta Singh 📅 24 सितंबर 2026 👁 3 बार पढ़ा गया
"देख सपाई, बिटिया घबराई" 2017 से पहले यूपी में था गुंडाराज, बेटियों को डराते थे सपा के शोहदे  -  मुख्यमंत्री योगी का सपा सरकार के दौर पर तीखा तंज

गोरखपुर 23-09-2026 I उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर के चरगांवा में 'महिला शरणालय' के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला और सुरक्षा व विकास के मुद्दों पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, जमीन पर अवैध कब्जे और अराजकता का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस समय समाजवादी पार्टी के शोहदे बेटियों को परेशान करते थे और जबरन उठा ले जाने का भय बना रहता था। उन्होंने पुरानी स्थिति पर कटाक्ष करते हुए एक कहावत भी कही— "देख सपाई, बिटिया घबराई।" उस दौर में अभिभावक अपनी बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश कर्फ्यू, दंगा, भय, गुंडागर्दी और जमीन कब्जाने जैसी समस्याओं से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
         गोरखपुर का यह नया महिला शरणालय उन महिलाओं के लिए एक बड़ा संबल बनेगा जो घरेलू हिंसा या किसी अन्य मजबूरी के कारण अपना घर छोड़ने पर विवश हुई हैं। अब उन्हें रहने के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा दिया:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: इसके तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई तक सरकार द्वारा ₹25,000 की सहायता राशि दी जा रही है।
शादी अनुदान व पेंशन: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ₹51,000 की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रदेश में जरूरतमंदों को निराश्रित महिला, वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन दी जा रही है।
शिक्षा व अन्य मदद: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 1.60 करोड़ बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, जूते-मोजे और स्वेटर दिए जा रहे हैं। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को ₹4,000 प्रतिमाह की सहायता और पढ़ाई के लिए लैपटॉप भी उपलब्ध कराए गए हैं।


 
टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।