24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें? यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चिंतन शिविर ! एक शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिज्ञासा और राष्ट्रबोध का निर्माण करता --- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर, 2026 की मुख्य खबरों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत-जापान T20I, एशियाई खेल, भारी बारिश का अलर्ट, IIWW और प्रमुख सरकारी कार्यक्रम शामिल हैं। सपा महासचिव रामगोपाल यादव मीडिया से बात करते हुए कहा कि रावण की तरह भाजपा के 10 मुख,
विदेश

कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध (BRICS Summit 2026)

✍ Mamta Singh 📅 11 सितंबर 2026 👁 41 बार पढ़ा गया
कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध (BRICS Summit 2026)

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन: 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज सुबह विशेष विमान से दिल्ली पहुंच गए हैं। पालम एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। पुतिन आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

      चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कल आगमन: चीन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत रहे हैं। लगभग 7 वर्षों के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा, जिस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और रिश्तों को सामान्य बनाने पर चर्चा हो सकती है।

दिल्ली में कड़े सुरक्षा नियम लागू: समिट के मद्देनजर आज 11 सितंबर से 13 सितंबर तक दिल्ली के आसमान में सुरक्षा का कड़ा पहरा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट और दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में किसी भी गैर-शेड्यूल वाली निजी फ्लाइट या ड्रोन के उड़ने और लैंड करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।  

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।