Photo - IAS अधिकारी राजेश कुमार पांडेय DM bahraich
2012 बैच के प्रमोटेड IAS अधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे लगभग 3 वर्षों तक जालौन जिले के जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे। जालौन में ऐतिहासिक कार्य: जालौन के डीएम रहते हुए उन्होंने जल संरक्षण और वॉटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके बेहतरीन प्रयासों के चलते पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया था और जिले को ₹2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिली थी। इसके अलावा, उन्होंने गौशालाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल पर सीसीटीवी लगाने की अनूठी पहल की थी।
IAS अधिकारियों की तबादला सूची
समीर: विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक (MD), यूपी डेस्को से जिलाधिकारी (DM), जालौन ।
राजेश कुमार पांडेय: जिलाधिकारी, जालौन से जिलाधिकारी (DM), बहराइच ।
आकांक्षा राना: नगर आयुक्त, झांसी नगर निगम से विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा एमडी, यूपी डेस्को ।
बी सुथन: मुख्य विकास अधिकारी (CDO), बाराबंकी से नगर आयुक्त, झांसी नगर निगम ।
पंकज वर्मा: सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी (CDO), बाराबंकी ।
PCS अधिकारियों की तबादला सूची
सुशील प्रताप सिंह: सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) नियुक्त किया गया।
अतुल कुमार: संयुक्त सचिव, (LDA) से कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय ।
राजेश कुमार सिंह: उप जिलाधिकारी (SDM), बदायूं से एडीएम (ADM - नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर ।
प्रमोद झा: नगर मजिस्ट्रेट (City Magistrate), झांसी से एडीएम (ADM), गोंडा ।
संजय कुमार सिंह: एडीएम (ADM), गोंडा से उप निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ।
योगेश्वर सिंह: उप जिलाधिकारी (SDM), कुशीनगर से नगर मजिस्ट्रेट (City Magistrate), झांसी ।
