प्रमुख अधिकारियों के तबादलों की पूरी लिस्ट और उनके नए प्रभार --
- सुमित राजेश महाजन: CDO सहारनपुर से अब CEO, उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन。
- डॉ. सुनील कुमार वर्मा: अपर आयुक्त (राज्य कर) से अब CDO, सहारनपुर।
- अभिषेक कुमार: CDO लखीमपुर खीरी से अब विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग।
- योगानन्द पाण्डेय: ADM (नगर) अयोध्या से अब CDO, लखीमपुर खीरी।
- आनन्द कुमार शुक्ला: CDO अम्बेडकर नगर से अब विशेष सचिव व निदेशक, रेशम विभाग।
- वैभव मिश्रा: ADM (वित्त/राजस्व) कुशीनगर से अब CDO, अम्बेडकर नगर।
- राहुल सिंह: विशेष सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) से अब विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD)।
- साहब सिंह: सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग बनाए गए हैं।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM) और उपजिलाधिकारियों (SDM) को भी बदला गया है, जिलों के अपर जिलाधिकारियों (ADM) और अपर नगर आयुक्तों की विस्तृत सूची और उनकी नई जिम्मेदारियां :-
अजय नारायण सिंह : आगरा से अब एटा के नए ADM (प्रशासन) बनाए गए हैं.
संगम लाल : एटा से स्थानांतरित कर मिर्जापुर में ADM नियुक्त किए गए हैं।
नई तैनाती की सूची
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा):
संजय कुमार पांडेय को गौतम बुद्ध नगर का नया अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है (वे इससे पहले प्रयागराज में ADM नजूल के पद पर थे).
मंगलेश दुबे (जो पहले गौतम बुद्ध नगर के ADM प्रशासन थे) का तबादला उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज के पद पर कर दिया गया है.
प्रयागराज : संजय कुमार पांडेय को प्रयागराज से हटाकर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) भेजा गया है. उनके स्थान पर मंगलेश दुबे अब प्रयागराज में उपसंचालक चकबंदी की कमान संभालेंगे.
बहराइच : अमित कुमार-2 (तत्कालीन ADM वित्त एवं राजस्व, बहराइच) को अब जिला स्तर से हटाकर उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक (General Manager) नियुक्त किया गया है.
कासगंज : अभय कुमार पांडेय को कासगंज का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) बनाया गया है. उन्होंने दिग्विजय प्रताप सिंह का स्थान लिया है, जिनका गैर-जनपद तबादला कर दिया गया है.
बागपत : विनीत उपाध्याय (तत्कालीन ADM वित्त एवं राजस्व, बागपत) को भी उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक (General Manager) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है.
आगरा व एटा : अजय नारायण सिंह को आगरा से स्थानांतरित कर एटा का नया ADM (प्रशासन) नियुक्त किया गया है. संगम लाल (जो पहले एटा में थे) को अब मिर्जापुर का नया ADM बनाया गया है.
पीसीएस (PCS) अधिकारियों की नई तैनातियां
- पंकज प्रकाश राठौड़: नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से अब ADM (वित्त/राजस्व), देवरिया।
- दीपक कुमार पाल: एसडीएम बुलंदशहर से अब नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर।
- श्रीमती रेणु: एसडीएम हापुड़ से अब अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद।
- श्रीमती दिव्या सिकरवार: एसडीएम आजमगढ़ से अब एसडीएम, औरैया।
- श्रीमती रेणु मिश्रा: एसडीएम सिद्धार्थनगर से अब फर्रुखाबाद स्थानांतरण।
- प्रदीप कुमार सिंह: एसडीएम गोंडा से अब गौतमबुद्धनगर स्थानांतरण।
- प्रद्युम्न कुमार: एसडीएम कानपुर देहात से अब बस्ती स्थानांतरण।
- योगेंद्र सिंह: एडीएम न्यायिक जालौन से अब उपनिदेशक प्रशासन, रेशम निदेशालय।
नगर निगमों में नए अपर नगर आयुक्तों की सूची --
नगर निगमों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन ने निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है:
गाजियाबाद नगर निगम:
रेणु (हापुड़ की तत्कालीन उपजिलाधिकारी/SDM) को पदोन्नत/स्थानांतरित कर गाजियाबाद नगर निगम का नया अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. वे जंग बहादुर यादव का स्थान लेंगी, जिन्हें गाजियाबाद से हटाकर संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), ग्राम्य विकास विभाग के पद पर भेजा गया है.
वाराणसी और मथुरा नगर निगम:
इन दोनों महत्वपूर्ण नगर निगमों में भी स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक संतुलन बनाने और शहरी विकास कार्यों को गति देने के लिए नए अपर नगर आयुक्तों की तैनाती कर दी गई है.
