24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
बड़ा उलटफेर : मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक, बसपा को तोड़ने की साजिश का आरोप i आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें? यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चिंतन शिविर ! एक शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिज्ञासा और राष्ट्रबोध का निर्माण करता --- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर, 2026 की मुख्य खबरों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत-जापान T20I, एशियाई खेल, भारी बारिश का अलर्ट, IIWW और प्रमुख सरकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
देश

वैश्विक संकट, युद्ध और सप्लाई चेन बाधाओं के बावजूद भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

✍ Mamta Singh 📅 1 सितंबर 2026 👁 90 बार पढ़ा गया
वैश्विक संकट, युद्ध और सप्लाई चेन बाधाओं के बावजूद भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और लोगों के सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में युद्ध, संकट और सप्लाई चेन में रुकावट के बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ को भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती बताया। उन्होंने वैश्विक संकट, युद्ध और सप्लाई चेन बाधाओं के बावजूद भारत की तेज रफ्तार की सराहना करत

पीएम मोदी ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मैसेज दिया, '7.8% ग्रोथ। मजबूत आंकड़े, उससे भी मजबूत भरोसा।' उन्होंने इस प्रदर्शन को देश की सामूहिक जिम्मेदारी और ताकत का प्रदर्शन बताया।

वैश्विक संकट के बीच भारत की तेज ग्रोथ : पीएम मोदी ने कहा कि इस समय दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है। अलग-अलग हिस्सों से युद्ध की खबरें रही हैं और वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर यानी 2020 के बाद से दुनिया में स्थिरता लगातार चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन सभी चुनौतियों के बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने इस उपलब्धि का श्रेय देश के लोगों के संकल्प और मेहनत को दिया।

'झूठ की गूंज' फैलाने वालों पर निशाना :पीएम मोदी ने जीडीपी के आंकड़ों को लेकर देश के भीतर निराशावादी माहौल बनाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निराशा में डूबे हुए हैं और लगातार 'झूठ की गूंज' और निराशा फैलाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 7.8% की आर्थिक वृद्धि ने ऐसे लोगों के नकारात्मक नैरेटिव को जवाब दिया है। उन्होंने देशवासियों से इसी गति को बनाए रखने और आगे बढ़ते रहने की अपील की।

RBI के अनुमान से बेहतर रहा GDP ग्रोथ : भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 7.8% की दर से वृद्धि की। यह ग्रोथ भारतीय रिजर्व बैं (RBI) के 7% के अनुमान से अधिक रही। हालांकि, पिछली तिमाही में दर्ज 8.6% की वृद्धि के मुकाबले इसमें कमी आई है। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में GDP ग्रोथ 6.9% रही थी। इस प्रदर्शन के साथ भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।