24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
बड़ा उलटफेर : मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक, बसपा को तोड़ने की साजिश का आरोप i आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें? यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चिंतन शिविर ! एक शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिज्ञासा और राष्ट्रबोध का निर्माण करता --- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर, 2026 की मुख्य खबरों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत-जापान T20I, एशियाई खेल, भारी बारिश का अलर्ट, IIWW और प्रमुख सरकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
देश

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, सिस्टम की नाकामी : RSS नेता सी. आर. मुकुंद का बड़ा बयान

✍ Mamta Singh 📅 30 अगस्त 2026 👁 62 बार पढ़ा गया
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, सिस्टम की नाकामी : RSS नेता सी. आर. मुकुंद का बड़ा बयान

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन व्यवस्था की नाकामियों को दिखाते हैं और इन्हें केवल भ्रष्टाचार के मुद्दे के रूप में नहीं देखा जा सकता. RSS ने शुक्रवार को कहा कि इन कमियों को दूर करने के लिए सरकार को कदम उठाने होंगे. संघ की तीन दिवसीय समन्वय समिति की बैठक के अंत में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए RSS नेता सी. आर. मुकुंदा ने कहा कि देशभर की व्यवस्थाओं में कमियां हैं, लेकिन बदलाव अव्यवस्था या विनाश के जरिए नहीं लाया जा सकता.

 उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुए प्रदर्शनों को एक बड़ी समस्या के संकेत के रूप में देखा गया. उन्होंने कहा कि सरकार को NEET जैसे व्यक्तिगत मुद्दों से आगे बढ़कर व्यापक चिंताओं का जवाब देना होगा. विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में डेमोग्राफिक डिसबैलेंस, हाल के युवा विरोध प्रदर्शन, व्यवस्था की खामियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के समापन के बाद RSS के वरिष्ठ नेता सी. आर. मुकुंद ने कहा कि कुछ समुदायों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जबकि कुछ की घट रही है. उन्होंने कहा कि प्रजनन दर में कमी रही है और कुछ क्षेत्रों में डेमोग्राफिक डिसबैलेंस के कारण समाज में पहले से मौजूद सद्भाव भी कम हो रहा है.. शाखाओं में आने वाले या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवा ही देश के पूरे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं करते. भारत में 15 से 19 और 16 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 35 करोड़ से अधिक युवा हैं. उनके साथ लगातार संवाद और जुड़ाव की जरूरत है. मुकुंद ने कहा कि RSS और उससे जुड़े संगठन इस दिशा में काम कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है. बैठक में RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरे पर भी चर्चा हुई. मुकुंद ने कहा कि यह RSS के शताब्दी वर्ष और वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है. इसका उद्देश्य भारत, हिंदुओं और RSS के खिलाफ चल रहे कथित दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं का जवाब देना तथावसुधैव कुटुंबकमका संदेश देना है.

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।