24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
बड़ा उलटफेर : मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक, बसपा को तोड़ने की साजिश का आरोप i आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें? यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चिंतन शिविर ! एक शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिज्ञासा और राष्ट्रबोध का निर्माण करता --- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर, 2026 की मुख्य खबरों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत-जापान T20I, एशियाई खेल, भारी बारिश का अलर्ट, IIWW और प्रमुख सरकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
देश

दिनेश शर्मा को अहम जिम्मेदारी, बनाए गए अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

✍ Mamta Singh 📅 7 सितंबर 2026 👁 92 बार पढ़ा गया
दिनेश शर्मा को अहम जिम्मेदारी, बनाए गए अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

UP चुनाव से पहले से भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश शर्मा को बडी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्‍हें अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बनाया गया है. फि‍लहाल वह राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा होना, उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. उन्‍हें अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी, जब वह इस पद की जिम

62 साल के दिनेश शर्मा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा होना था. ऐसे में कार्यकाल खत्म होने से कुछ समय पहले उन्हें उपराज्यपाल की जिम्मेदारी मिलना राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है.

दिनेश शर्मा का उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है. वह 2017 से 2022 तक योगी आदित्यनाथ सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे. इस दौरान उनके पास माध्यमिक और उच्च शिक्षा के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभागों की जिम्मेदारी थी. राजनीति में आने से पहले वह लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह दो बार लखनऊ के मेयर भी रहे हैं.

बीजेपी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में शामिल रहे दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने का फैसला ऐसे समय हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं. इसी वजह से इस नियुक्ति को केवल प्रशासनिक बदलाव के तौर पर नहीं देखा जा रहा है.

टिप्पणियाँ (2)
शर्मा जी के प्रशंसक बहुत ख़ुश होकर बधाई दे रहे हैं। yeh अपने आप मे azoob मामला है जब एक राज्यसभा सीट 13 दिन पहले

शर्मा जी के प्रशंसक बहुत ख़ुश होकर बधाई दे रहे हैं। yeh अपने आप मे azoob मामला है जब एक राज्यसभा सीट को खाली कराने के लिए किसी नेता को काला पानी की सज़ा दी जाए evam प्रशंसक सज़ा पर खुश।।ज्ञात हो जो अग्रेजों के जमाने मे ज्यादा नेतागिरी करता था अंग्रेज उस काला पानी की सज़ा देकर अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भेज देते थे