24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
बड़ा उलटफेर : मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक, बसपा को तोड़ने की साजिश का आरोप i आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें? यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चिंतन शिविर ! एक शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिज्ञासा और राष्ट्रबोध का निर्माण करता --- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर, 2026 की मुख्य खबरों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत-जापान T20I, एशियाई खेल, भारी बारिश का अलर्ट, IIWW और प्रमुख सरकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
राजनीति

अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- किसी साधु-संत की संलिप्तता नहीं मिली

✍ Mamta Singh 📅 4 अगस्त 2026 👁 68 बार पढ़ा गया
अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- किसी साधु-संत की संलिप्तता नहीं मिली

अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई है

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई है, ऐसे में साधु-संतों और अयोध्या धाम को बदनाम करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 जून को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें छह लोग चढ़ावे में कथित रूप से हेराफेरी करते पाए गए, जबकि दो अन्य संदिग्धों की भी पहचान हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी साधु-संत की भूमिका सामने नहीं आई है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना किसी तथ्य के साधु-संतों, अयोध्या धाम और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यों से जुड़े लोगों को बदनाम करना उचित नहीं है। उन्होंने इसे आस्था और धार्मिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस मामले में लगातार आरोप लगा रही हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार पर रामभक्तों पर गोली चलवाने का आरोप रहा है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने न्यायालय में शपथपत्र दाखिल कर प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।