24 सितंबर 2026, गुरुवार
ब्रेकिंग
आजमगढ़ हत्याकांड: कैसे महामृत्युंजय जाप के बीच बिछ गईं 5 लाशें? यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चिंतन शिविर ! एक शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र, अनुशासन, जिज्ञासा और राष्ट्रबोध का निर्माण करता --- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर, 2026 की मुख्य खबरों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत-जापान T20I, एशियाई खेल, भारी बारिश का अलर्ट, IIWW और प्रमुख सरकारी कार्यक्रम शामिल हैं। सपा महासचिव रामगोपाल यादव मीडिया से बात करते हुए कहा कि रावण की तरह भाजपा के 10 मुख,
देश

40 हजार रुपये किलो वाला ये मशरूम ब्रिक्स समिट के डिनर में परोसा गया!

✍ Mamta Singh 📅 14 सितंबर 2026 👁 52 बार पढ़ा गया
40 हजार रुपये किलो वाला ये मशरूम ब्रिक्स समिट के डिनर में परोसा गया!

भारत ने 18वीं ब्रिक्स समिट की मेजबानी की। 12-13 सितंबर तक राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए इस समिट में दुनिया भर के लीडर्स हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। भारत ने 18वीं ब्रिक्स समिट की मेजबानी की। ब्रिक्स समिट में शामिल नेताओं और विदेशी मेहमानों के लिए शनिवार को खास गाला डिनर का आयोजन किया गया था। इस डिनर में भारत की कई अलग-अलग डिशेज मेहमानों को परोसी गईं, जिसमें गुच्छी मशरूम भी शामिल था। ये दुनिया के सबसे महंगे मशरूमों में से एक है। बता दें कि, गुच्छी मशरूम की कीमत 40 हजार रुपये प्रति किलो तक है

ब्रिक्स में परोसे गए गुच्छी मशरूम

ब्रिक्स में परोसे गए गुच्छी मशरूम को केसर, किशमिश, मामरा बादाम के साथ बनाया गया था। ये मशरूम क्वालिटी के हिसाब से 40 हजार रुपये किलो तक बिकता है। दरअसल इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू हाई है और इसकी खेती नहीं की जाती हैष ये मशरूम पहाड़ों में दुर्गम जगहों पर प्राकृतिक रूप से पाया जाता है और इसी वजह से इसके मिलने का समय भी सीमित ही होता है। गुच्छी मशरूम मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी इलाकों में मिलती है। यह आमतौर पर पहाड़ और जंगलों में उगती है। गुच्छी के उगने के लिए खास तरह का वातावरण जरूरी होता है। मिट्टी की स्थिति, नमी, तापमान में बदलाव और बर्फ पिघलने के बाद बनने वाली परिस्थितियां इसके विकास के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। इसी वजह से गुच्छी आसानी से नहीं मिलती और इसे खास दुर्लभ मशरूम माना जाता है।

गुच्छी मशरूम क्यों इतनी महंगी होती है?

गुच्छी मशरूम कब उगेगी, इसका सही अंदाजा लगाना आसान नहीं होता। इसके अलावा, इसे इकट्ठा करने का मौसम भी बहुत छोटा होता है। कम उपलब्धता और इसे जंगलों से चुनकर निकालने की वजह से गुच्छी दुनिया की महंगी खाने वाली मशरूम में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अच्छी क्वालिटी की सूखी गुच्छी की कीमत करीब 15,000 से 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। हालांकि, इसकी कीमत क्वालिटी, उपलब्धता और बाजार की स्थिति के हिसाब से बदलती रहती है। बेहतर क्वालिटी वाली गुच्छी के लिए कई बार इससे भी ज्यादा कीमत मिल सकती है। यही वजह है कि गुच्छी को एक खास और महंगी मशरूम माना जाता है।

गुच्छी मशरूम खाने केजान लें फायदे और न्यूट्रिएंट्स?

गुच्छी मशरूम को सिर्फ अपने खास स्वाद और ज्यादा कीमत के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इसमें कई न्यूट्रिशनल वैल्यू भी पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में गुच्छी मशरूम में विटामिन डी होने की भी बात कही गई है। हालांकि, इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा हर मशरूम में एक जैसी नहीं होती। यह उसकी प्रजाति, उसे उगाने की जगह और परिस्थितियों के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती है कि मशरूम ताजा है या सूखा हुआ। इस वजह से गुच्छी को पोषक तत्वों से भरपूर एक खास मशरूम माना जाता है, जिसे बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।